Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत:जिला अस्पताल में इलाज...

बस्ती में जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत:जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की जांच

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के महसो स्थित इटिया टोला में शनिवार देर रात एक अधेड़ की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, इटिया टोला निवासी 45 वर्षीय बृज किशोर पांडेय ने शनिवार देर रात अपने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे परिजन घबरा गए। जिला अस्पताल में हुई मौत परिजन गंभीर हालत में बृज किशोर पांडेय को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में शोक फैल गया। पुलिस ने शुरू की जांच बताया जा रहा है कि बृज किशोर पांडेय पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे। लालगंज थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments