श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के हुसैन जोत गांव में शनिवार को बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक पक्ष पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान जुलेखा पत्नी मुस्लिम और रेशमा पुत्री इबरार घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जुलेखा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
श्रावस्ती में बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे:हुसैन जोत गांव में मारपीट में महिला समेत दो घायल, इलाज जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












