श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के टंडवा महंत गांव में ग्राम समाज की जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, टंडवा महंत निवासी संजू देवी (40), पत्नी सुकई, का गांव की सरकारी ग्राम समाज की जमीन को लेकर कुछ लोगों से पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते विपक्षियों ने संजू देवी पर बांस से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस संख्या UP 32 FG 2793 मौके पर पहुंची। ईएमटी पवन कुमार मौर्य और पायलट केशरी शुक्ला ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने संजू देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
श्रावस्ती में जमीन विवाद में महिला पर हमला:गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल भिनगा रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












