Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत:हाईवे किनारे पैदल...

बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत:हाईवे किनारे पैदल जाते समय हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दिहाड़ी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात करीब 9:30 बजे पूरे हिंदू गांव के सामने हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय फजलू के रूप में हुई है, जो सिरौली बाबू गांव में रहकर मजदूरी करता था। वह बस्ती-अयोध्या लेन पर पैदल हाईवे के किनारे से जा रहा था, तभी बस्ती की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फजलू उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने फजलू की पहचान की। बड़ी संख्या में ग्रामीण मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments