Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर की प्रचार वैन रवाना:नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि- सभासद ने दिखाई...

दैनिक भास्कर की प्रचार वैन रवाना:नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि- सभासद ने दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में प्रधान रेटिंग अभियान के बारे में बताएंगे


दैनिक भास्कर उप्र में प्रधान रेटिंग अभियान शुरू करने वाला है। इसके लिए लोगों को जागरूक के अभियान का शुभारंभ मंगलवार से किया गया। महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया और मनोनीत सभासद नृपेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वैन को रवाना किया। प्रचार वैन रवाना करने के दौरान सभासद मनीष खिरकिया, जय सिंह यादव, अजीत यादव, धीरज विश्वकर्मा, अभिषेक सिंह, साबिर अली, महेश मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद थे। यह प्रचार वैन जिले की पंचायतों में जाकर लोगों को प्रधानों की रेटिंग के बारे में जागरूक करेगी। प्रधानों की रेटिंग में जनता सीधे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का मूल्यांकन कर सकेगी। प्रचार वैन के साथ चल रहे लोग रेटिंग से जुड़े पत्रक बांटकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। जिन गांवों से प्रचार वैन गुजरेगी उनमें पोस्टर भी लगाए जाएंगे। पांच बिंदुओं पर बता सकेंगे पसंद प्रधानों के मूल्यांकन में लोग पांच प्रमुख बिंदुओं पर अपनी पसंद बता सकेंगे। इनमें घरों तक नियमित पेयजल की उपलब्धता, गांव में सड़क–लाइट की व्यवस्था, रोजगार और घरों में शौचालयों का निर्माण शामिल हैं। ग्रामीण इन बिंदुओं के आधार पर दैनिक भास्कर एप पर अपने प्रधानों को अंक दे सकेंगे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments