महाराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में पुलिस ने डुग्गी मुनादी कराते हुए सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किए और धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई पूरी की। जानकारी के अनुसार, सिसवा बाजार के वार्ड नंबर 11 निवासी ओमप्रकाश केशरी का पुत्र दीपक केशरी कोठीभार थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 7557/21 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वांछित है। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।
लगातार फरारी के चलते न्यायालय ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी करने का आदेश दिया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कोठीभार पुलिस ने सिसवा बाजार क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किए और डुग्गी मुनादी कराकर लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य, उपनिरीक्षक राहुल राय, हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र मौर्य, अशोक यादव तथा कॉन्स्टेबल सिकंदर यादव मौके पर मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में फरार आरोपी के खिलाफ नोटिस:पुलिस ने डुग्गी मुनादी कर नोटिस चस्पा किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












