Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में नेशनल हाईवे पर दो घंटे जाम:खपरा वन चौकी के पास...

बहराइच में नेशनल हाईवे पर दो घंटे जाम:खपरा वन चौकी के पास ट्रक पलटा, यातायात बाधित


बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा-लखीमपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम एक ट्रक पलट गया। खपरा वन चौकी के पास हुए इस हादसे के कारण हाईवे पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह क्षेत्र जंगल का होने के कारण सड़क संकरी और सिंगल मार्ग है। ट्रक पलटने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इनमें ट्रक, बस, कार और अन्य छोटे-बड़े वाहन शामिल थे। जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के कारण कई यात्री परेशान दिखे। सूचना मिलने पर मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटवाया और धीरे-धीरे वाहनों को निकालना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया जा सका और नेशनल हाईवे पर आवागमन सामान्य हो गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments