महराजगंज पुलिस के निर्देशन में थाना चौक साइबर सेल ने साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दी है। टीम ने ठगी गई रकम में से 65,481 रुपए पीड़ित के खाते में वापस करा दिए हैं। थाना चौक क्षेत्र के चैनपुर निवासी चित्रांगद चौरसिया पुत्र सिब्बन लाल वर्मा के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए 95,481 रुपए की ठगी की गई थी। पीड़ित ने तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल टीम सक्रिय हुई। टीम ने विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए अथक प्रयास किए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, ठगी गई कुल रकम में से 65,481 रुपए पीड़ित के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस आ गए। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ी है और भरोसा भी मजबूत हुआ है। इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति ने प्रमुख भूमिका निभाई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
साइबर ठगी के 65 हजार रुपए वापस:थाना चौक साइबर सेल ने की सराहनीय कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












