Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर की 'प्रधान रेटिंग' वैन पनियरा पहुंची:चेयरमैन और सपा नेता ने...

दैनिक भास्कर की ‘प्रधान रेटिंग’ वैन पनियरा पहुंची:चेयरमैन और सपा नेता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


दैनिक भास्कर का ‘प्रधान रेटिंग’ अभियान उत्तर प्रदेश में जारी है। यह अभियान गांवों में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने और ग्राम प्रधानों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड तैयार करने के लिए चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को दैनिक भास्कर की प्रचार वैन पनियरा ब्लॉक पहुंची। यहां नगर पंचायत पनियरा के अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल और समाजवादी पार्टी के नेता अजय गुप्ता उर्फ लल्ला भईया ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने इस अभियान को जनप्रतिनिधियों के कार्यों पर जनता की राय जानने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने मोबाइल के माध्यम से सड़क, नाली, पेयजल, आवास और अन्य विकास कार्यों की स्थिति बता सकेंगे। दी गई रेटिंग पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। सपा नेता अजय गुप्ता उर्फ लल्ला भईया ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों द्वारा पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों, सम्मान और जनसमस्याओं के समाधान का मूल्यांकन जनता स्वयं करेगी। अजय गुप्ता ने दैनिक भास्कर के इस अभियान को पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने वाला बताया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान डीएन गुप्ता, शंभू यादव, प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन सिंह, गणेश प्रजापति, सुनील चौधरी, मनीष भारद्वाज और इमरान खान सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments