सिद्धार्थनगर जिले के खुनियांव ब्लॉक अंतर्गत राम नगर गांव में मंगलवार शाम लगभग 4 बजे एक पांच वर्षीय बच्चे की बिजली के तार से मौत हो गई। गांव के मुख्य मार्ग के किनारे लगे नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से नफीस अहमद नामक मासूम ने अपनी जान गंवा दी। वह राम नगर निवासी अमीरुल्लाह का पुत्र था। यह घटना ग्राम पंचायत मटेहना के उप ग्राम राम नगर में हुई। नफीस अपने एक घर से गांव के मुख्य मार्ग होते हुए दूसरे घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति के आम के बाग के किनारे नंगे बिजली के तार बिछाए गए थे। बच्चे को यह जानकारी नहीं थी कि तार में बिजली प्रवाहित हो रही है। तार के संपर्क में आने से पहले उसके हाथ में झटका लगा, फिर तार उसके गले से छू गया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत बच्चे को स्थानीय चौराहे पर एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना को लेकर गांव और आसपास के लोगों में बाग मालिक द्वारा सड़क किनारे नंगे तार बिछाने को लेकर आक्रोश था। सूचना मिलने पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके कुछ ही समय बाद समय माता कठेला थाना इंचार्ज आनंद कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना इंचार्ज आनंद कुमार ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा तहरीर लिखी जा रही है और पुलिस इस मामले में कानूनी कार्यवाही कर रही है। उन्होंने पुष्टि की कि यह हादसा गांव के मुख्य मार्ग से सटे बाग के किनारे लगे बिजली के तार में बिजली सप्लाई होने के कारण हुआ है और उचित कार्यवाही की जाएगी।
सिद्धार्थनगर में बिजली का करंट लगने से बच्चे की मौत:रामनगर में बाग के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












