सिद्धार्थनगर में एक पेट्रोल पंप संचालक पर भाजपा नेता को धमकी देने और प्रशासन को खुली चुनौती देने का गंभीर आरोप लगा है। भाजपा के जिला मंत्री अविनाश सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 10 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे अविनाश सिंह अपनी कार में डीजल भरवाने के लिए मेकरानी ऑयल कंपनी, मधुबेनिया बर्डपुर स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद सेल्समैन ने उनसे ₹300 का मोबिल ऑयल खरीदने के बाद ही डीजल देने की बात कही। विरोध करने पर बढ़ा विवाद भाजपा नेता का कहना है कि जब उन्होंने इस शर्त का विरोध किया तो पंप के प्रोपराइटर चाँद मोहम्मद मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते हुए वही शर्त दोहरा दी। आरोप है कि जब उन्होंने कंपनी के आदेश की प्रति दिखाने को कहा तो गाली-गलौज शुरू हो गई और कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें पंप से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। डीएम कार्यालय से हस्तक्षेप के बाद भी नहीं माना संचालक मामला बढ़ने पर अविनाश सिंह ने जिलाधिकारी के सीयूजी नंबर पर फोन किया। शिकायत में कहा गया है कि जिलाधिकारी के ओएसडी ने फोन पर ही तत्काल बिना किसी अतिरिक्त शर्त के डीजल देने का निर्देश दिया और स्पष्ट किया कि ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। इसके बावजूद आरोप है कि फोन कटने के बाद पंप संचालक और अधिक आक्रामक हो गया। शिकायत पत्र में दावा किया गया है कि संचालक ने कर्मचारियों से कहा, “इनको पकड़ो और जमकर पिटाई करो” तथा ऑफिस से बंदूक निकालने का आदेश भी दिया। “डीएम-सीएम कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता” कहने का आरोप शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पंप संचालक ने कहा, “चाहे डीएम को फोन करो या सीएम को, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद किसी तरह स्थिति को शांत कराया गया। लाइसेंस निरस्त करने की मांग भाजपा नेता अविनाश सिंह ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पंप संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। हालांकि गंभीर आरोप लगाए जाने के बावजूद अब तक किसी ठोस प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सिद्धार्थनगर में पेट्रोल पंप पर भाजपा नेता को धमकी:डीएम को फोन के बाद भी संचालक बोला- कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












