HomeHealth & Fitnessराजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव...

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह

रामपुर:मंगलवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0 प्रभा शर्मा सेवानिवृत्त प्राचार्य,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,सम्भल तथा फ़ैसल शाह खान,एडवोकेट (समाज सेवी) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इसके पश्चात् छात्राओं ने सरस्वती वन्दना गीत एवं अतिथि स्वागत हेतु स्वागत गीत प्रस्तुत किये एवं ‘अतिथि देवो भवः’ परम्परा को निभाते हुये प्राचार्य डॉ सुनीता एवं महाविद्यालय प्राध्यापकों द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों को बुके एवं बैज लगा कर उनका स्वागत किया गया।

12may4123456789

उसके बाद महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई जिसमें वर्ष भर किए गए प्राध्यापकों की उपलब्धियों,विभागीय प्रतियोगिताओं एवं महाविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।महाविद्यालय की सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं ज़ैनब,उर्मिला,आध्या शर्मा,आँचल,रश्मि पाठक एम. ए. द्वितीय वर्ष,प्रतिभा काला,बी.ए. तृतीय वर्ष,मुनिरा रिज़वान एवं अंबिका काला बीएससी. तृतीय वर्ष, वार्षिक क्रीड़ा चैम्पियन आसमा बी.ए 6th सेमेस्टर और उप चैम्पियन निखत,बी.ए 1st सेमेस्टर को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या द्वारा प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

12may41234567

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुनीता ने महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय का एक विशेष अवसर है,जब हम पूरे वर्ष की उपलब्धियों का उत्सव मनाते हैं और साथ ही भविष्य के लिए नई ऊर्जा का संचार करते हैं।आप हमारे महाविद्यालय की आत्मा हैं।आपकी मेहनत,लगन और रचनात्मकता ही इस संस्थान की पहचान बनाती है।अकादमिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेल,सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।मैं आप सभी को इस मंच से बधाई देती हूँ और आशा करती हूँ कि आप इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे।विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में आपकी निष्ठा और परिश्रम का बड़ा महत्व है।आप शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें जीवन मूल्यों,अनुशासन और उत्तरदायित्व का भी बोध कराते हैं।मैं सभी छात्राओं से कहना चाहूँगी कि जीवन में सपने बड़े देखें,लेकिन उन्हें साकार करने के लिए परिश्रम को अपना साथी बनाएं।आने वाला समय आपकी क्षमताओं की परीक्षा लेगा और मुझे विश्वास है कि आप सभी हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ करेंगे।

इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।निशा फातिमा एवं गिरिजेश सैनी ने ग़ज़ल की मधुर प्रस्तुति से सबका ध्यान केंद्रित किया।गौरी धीमान ने भजन से सबका मन मोह लिया।मानसी राज ने एकल नृत्य और वैष्णवी कौशिक,मुस्कान सागर,प्रिया भारती,मानसी राज,प्रियंका,खुशी आर्य ने समूह नृत्य से सभागार में बैठे सभी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।महाविद्यालय सभागार में उपस्थित हर चेहरे पर उत्साह और उमंग देखते बन रहा था।इसके बाद महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को महाविद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता युवा महोत्सव,हिन्दी दिवस,मिशन शक्ति,सड़क सुरक्षा,हर घर तिरंगा,पर्यावरण समिति,महाविद्यालय गौरव,अनुशासन समिति,सांस्कृतिक क्लब आदि में स्थान प्राप्त करने वालीं छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये गए।

12may412345678

मुख्य अतिथि प्रो0 प्रभा शर्मा ने छात्राओं को आर्शीवचन देते हुये बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा कि यहाँ उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता और गर्व का अनुभव हो रहा है।यह अवसर न केवल उत्सव का,बल्कि उपलब्धियों के मूल्यांकन और भविष्य की दिशा तय करने का भी अवसर होता है।यह जानकर अत्यंत हर्ष हुआ कि इस महाविद्यालय ने शैक्षणिक,सांस्कृतिक और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।विद्यार्थियों ने जिन ऊँचाइयों को छुआ है,उसमें हमारे सम्माननीय शिक्षकगण का मार्गदर्शन,अभिभावकों का सहयोग और विद्यार्थियों की मेहनत—तीनों का योगदान है।मैं महाविद्यालय परिवार को इसके लिए बधाई देती हूँ।यह समय केवल पढ़ाई-लिखाई तक सीमित न रहे,बल्कि अपने व्यक्तित्व विकास,नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्वों को समझने का भी समय है।महाविद्यालय की प्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की समारोहक डॉ अंकिता और समन्वयक डॉ रज़िया परवीन एवं सह समन्वयक प्रो0 अनीता देवी रहीं।मंच संचालन डॉ रज़िया परवीन,डॉ अंकिता और डॉ इफ्तेखार अहमद क़ादरी ने किया।
इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों और पत्रकार बन्धुओं को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।प्रो0 अनीता देवी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के दूसरे सम्मानित प्राध्यापक प्रो0 सबीहा परवीन,डॉ नागेन्द्र पाल,डॉ सोनू पूरी,डॉ वन्दना राठौर,डॉ प्रीति लता,डॉ मनोरमा चौहान,डॉ मोहम्मद कासिम,डॉ जया कुमारी,डा प्रतिभा यादव,डॉ. यामिनी,डा टिकेंद्र,डा योगेश और महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षणोत्तर कर्मचारी डॉ रजनी बाला,कल्पना,ज्योति,केशव,शांति पाल,सुरेंद्र,शुभम,विमला,विनीश आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments