नवाबगंज व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के साथ बैठक कर कस्बे की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से अतिक्रमण, संकरी सड़क और यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल के महामंत्री पिंटू गुप्ता ने बताया कि नवाबगंज से निम्निहारा चौराहा तक करीब दो किलोमीटर लंबी सीसी सड़क की स्थिति बेहद खराब है। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण यहां से एक समय में केवल एक ही वाहन गुजर पाता है, जिससे ‘वन-वे’ जैसी स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें रामचंद्र, रमेश कुमार, राजेन्द्र सहित कई दोपहिया सवार घायल हो चुके हैं। व्यापार मंडल ने इस समस्या को लेकर जिला अधिकारी को पत्र भेजकर सड़क के चौड़ीकरण की मांग भी की है। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मुजीब खां, अब्दुल लतीफ अंसारी, शाईद अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अतिक्रमण और संकरी सड़क बनी मुसीबत:नवाबगंज में व्यापार मंडल ने थाना प्रभारी से की चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












