राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले आज शोहरतगढ़ में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बुधवार, 13 मई को दोपहर एक बजे बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षक अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। धरने की रणनीति तय करने के लिए कम्पोजिट विद्यालय शोहरतगढ़ में ब्लॉक अध्यक्ष संजीव राम की अगुवाई में शिक्षक एकत्रित हुए। यहां प्रदर्शन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे सभी एकजुट होकर आकांक्षी जनपद से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग उठाएंगे। उन्होंने बताया कि दूरदराज के जनपदों से आए बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं आकांक्षी जनपद में सेवाएं दे रहे हैं, जिससे उन्हें घर-परिवार से दूर रहने के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने शिक्षकों से आज 13 मई को दोपहर एक बजे जनपद मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन और एक सूत्रीय ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। शोहरतगढ़ ब्लॉक के बड़ी संख्या में शिक्षकों ने इस धरने में शामिल होने की बात कही। इस दौरान मनोज कुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, संजीव राम, सतीश पांडेय, तुलसीराम, गरिमा श्रीवास्तव, प्रेमा कुमारी, दधीचि, नीरज, राजहंस, अंचल द्विवेदी, विनोद बघेल, कुलदीप, प्रवीण कुमार यादव, राम अभिलाष, लाल बहादुर, नागेंद्र कुमार, यशवंत चौहान, अनिल कुमार, मोहित, धीरेन्द्र सिंह, इंद्रजीत, राम आशीष और राहुल सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग लेकर आज जुटेंगे शिक्षक:राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का धरना, एक बजे बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












