महराजगंज में पुलिसकर्मियों की शारीरिक और मानसिक दक्षता बनाए रखने तथा उनमें अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार, 13 मई 2026 को रिज़र्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस परेड की सलामी क्षेत्राधिकारी (CO) निचलौल/रिज़र्व पुलिस लाइन अनिरुद्ध कुमार ने ली। परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने ग्राउंड पर मौजूद पुलिस बल का सघन निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार की ड्रिल का अभ्यास कराया गया, ताकि वे आपातकालीन परिस्थितियों में पूरी मुस्तैदी से कार्य कर सकें। परेड के माध्यम से जवानों की शारीरिक और मानसिक सजगता का परीक्षण किया गया। सीओ ने परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों की वर्दी, जूते, बेल्ट और उनके टर्नआउट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अनुशासन के उच्च मानकों को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि खाकी की गरिमा हर हाल में सर्वोपरि होनी चाहिए। निरीक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी ने अधिकारियों और जवानों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी हमेशा निर्धारित और साफ-सुथरी वर्दी में ही ड्यूटी पर तैनात रहें। आम जनता के साथ सौम्य और मर्यादित व्यवहार बनाए रखें तथा ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
CO ने ली साप्ताहिक परेड:महराजगंज पुलिस लाइन में अनुशासन, टर्नआउट पर दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












