Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में युवती पर बंदर ने किया हमला:छत से नीचे गिरने से...

इकौना में युवती पर बंदर ने किया हमला:छत से नीचे गिरने से गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर


इकौना थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बंदर के हमले में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। मदारा चौकी निवासी शिवानी गुरुवार सुबह घर की छत पर किसी काम से गई थीं। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर के हमले से घबराकर शिवानी संतुलन खो बैठीं और छत से नीचे गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवती को संभाला। सूचना मिलते ही एंबुलेंस यूपी 32 एफजी 2793 मौके पर पहुंची। ईएमटी पवन कुमार मौर्या और पायलट केशरी शुक्ला की मदद से घायल शिवानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए शिवानी को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments