#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के देवाडीहा गांव में एक शादी समारोह के दौरान द्वार पूजा में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नाच-गाने को लेकर शुरू हुए झगड़े में दबंगों ने एक युवक के पेट में चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को भी पीटा गया, जिससे वह भी घायल हो गए। यह घटना मंगलवार को मेघा निषाद पुत्र बदलू निषाद के यहां आयोजित शादी समारोह में हुई। बारात लालगंज थाना क्षेत्र के कोपे गांव से आई थी। द्वार पूजा के दौरान नाच-गाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। नगर थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, जवाहर निषाद ने बताया कि चंद्रेश (पुत्र गोविंद, देवाडीहा), प्रिंस (पुत्र छैल बिहारी, कोपे), अंगद (पुत्र रामजीत, कोपे), राहुल निषाद (पुत्र शेषराम, रामपुर) और राजन निषाद (पुत्र कोइल, धौरहरा) ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जवाहर के चचेरे भाई रोहित निषाद (पुत्र सुभिरन निषाद) के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से रोहित निषाद गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामप्रीत यादव (पुत्र राघवराम यादव) को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में शादी समारोह में खूनी संघर्ष:द्वार पूजा के दौरान युवक को चाकू मारा, प्रधान प्रतिनिधि भी घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












