Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राप्ती नदी में डूबने से दो किशोर की मौत:श्रावस्ती में मवेशी लेकर...

राप्ती नदी में डूबने से दो किशोर की मौत:श्रावस्ती में मवेशी लेकर गए थे, नहाते समय डूबे


श्रावस्ती में दो किशोर की राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोर अपने परिजनों के पीछे पीछे घर से लगभग दो किमी दूर राप्ती नदी किनारे मथुरा घाट पुल श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा क्षेत्र पर मवेशी चराने गए परिजनों के पास पहुंच थे। दोपहर की तेज धूप के कारण सभी चरवाहे पेड़ की छांव में बैठे थे। इसी दौरान दोनों किशोर नदी में नहाने लगे। जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान विक्की उर्फ शिवांश (17) और विकास (12) के रूप में हुई है। मामला नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र अंतर्गत मलौना खसियारी गांव का है। पढ़िए पूरा मामला… दोनों किशोर श्रावस्ती-बलरामपुर सीमा क्षेत्र पर मवेशी चराने गए थे। दोपहर की तेज धूप के कारण सभी चरवाहे पेड़ की छांव में बैठे थे। इसी दौरान शिवांश उर्फ़ विक्की और विकास नदी में नहाने के लिए उतर गए। गहरे पानी में पहुंचने पर वे डूबने लगे। बताया जा रहा है कि एक किशोर को बचाने के प्रयास में दूसरा भी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। सूचना मिलने पर नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी निरीक्षक जयहरी मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। कई घंटे काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों को अलग-अलग समय पर नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शिवांश उर्फ विक्की पढ़ाई करता था। उसके परिवार में माता-पिता, दो बहनें और एक भाई हैं। उसके पिता खेती करते हैं। वहीं, विकास अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और उसकी एक छोटी बहन है। विकास भी छात्र था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments