HomeHealth & Fitnessएयरपोर्ट के पास चलती कार में लगी आग,कार चालक की बचाई जान,दमकल...

एयरपोर्ट के पास चलती कार में लगी आग,कार चालक की बचाई जान,दमकल टीम ने पाया काबू

लखनऊचौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार रात एक चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। एयरपोर्ट से महज कुछ दूरी पर हुए इस घटना में कार चालक ने समय रहते गाड़ी रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, वहीं मौके पर पहुंची दमकल टीम ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गोमती नगर निवासी शशांक बुधवार रात करीब 10 बजे बंथरा के एक होटल से सवारी लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे। सवारी छोड़ने के बाद जब वह एयरपोर्ट से वापस लौट रहे थे, तब रात करीब 11:30 बजे एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से लगभग 300 मीटर दूर कानपुर रोड की ओर लक्ष्मण तिराहे से पहले ही उनकी कार के बोनट से धुआं निकलने लगा।

 
आसपास से गुजर रहे लोगों ने धुआं देखकर शशांक को सचेत किया। शशांक ने तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलते ही कार के इंजन से आग की तेज लपटें उठने लगीं। बताया जा रहा है कि आग ने सीएनजी किट को अपनी चपेट में ले लिया था।
 
सीएनजी किट में आग लगने से तेज धमाका हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना एयरपोर्ट फायर कंट्रोल रूम को दी गई। एयरपोर्ट फायर टीम ने एक दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि शशांक समय रहते गाड़ी रोककर बाहर न निकलते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments