Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर ऐप प्रचार वैन रवाना:इटवा मे खंड विकास अधिकारी ने दिखाई...

दैनिक भास्कर ऐप प्रचार वैन रवाना:इटवा मे खंड विकास अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी


सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा ब्लॉक परिसर से गुरुवार दोपहर को दैनिक भास्कर ऐप के “प्रधान रेटिंग सर्वे” के प्रचार रथ को रवाना किया गया। खंड विकास अधिकारी (BDO) मारकन्डे पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर इस प्रचार वाहन को रवाना किया। यह रथ इटवा चौराहे से होते हुए लोगों को प्रचार सामग्री वितरित कर और सर्वे की विश्वसनीयता के प्रति जागरूक किया इस दौरान ब्लॉक परिसर में मौजूद लोगों को सर्वे के उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रभारी रमेश चंद्र के नेतृत्व में राकेश मिश्रा, प्रभुनाथ प्रजापति, विनोद मिश्रा, एडीओ कृषि योगेंद्र पांडेय, मो. नफीस प्रधान, दुर्गेश कुमार, मतीउल्लाह, बृजलाल, संतोष कुमार और अशोक कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दैनिक भास्कर की कार्यशैली और विश्वसनीय पत्रकारिता की सराहना की। लोगो ने “प्रधान रेटिंग सर्वे” ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाने और पंचायत प्रतिनिधियों के कार्यों के मूल्यांकन का एक प्रभावी माध्यम साबित होगा। प्रचार रथ गांव-गांव जाकर लोगों को दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करने, सर्वे में भाग लेने और अपने ग्राम प्रधान के कार्यों पर निष्पक्ष राय देने के लिए प्रेरित करेगा। उपस्थित लोगों ने इस अभियान को ग्रामीण विकास और पारदर्शिता की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments