महराजगंज में पेशकार की सड़क हादसे में मौत के बाद अधिवक्ताओं और दीवानी कचहरी कर्मियों ने बस स्टेशन परिसर में हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी और तोड़फोड़ की, जिससे करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार गांव निवासी मानवेंद्र मिश्रा निचलौल ग्राम न्यायालय में पेशकार के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को महराजगंज शहर में बस स्टेशन के पास एक रोडवेज बस की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई थी। इस घटना से नाराज अधिवक्ताओं और कचहरी कर्मचारियों ने शुक्रवार को आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने बस स्टेशन परिसर में नारेबाजी की। राहगीरों को भी काफी परेशानी कुछ लोगों ने आक्रोश में तोड़फोड़ भी की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और जाम लग गया। यात्रियों और राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख सदर कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लगभग एक घंटे की बातचीत और आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और आवागमन बहाल किया गया। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उन्होंने दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में पेशकार की मौत पर फूटा गुस्सा:अधिवक्ताओं ने बस स्टेशन को बंद कराया, परिसर में हंगामा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












