घुघली क्षेत्र में केएमसी मेडिकल कॉलेज द्वारा एक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में सर्जरी, मेडिसिन, स्त्री रोग और नेत्र रोग सहित विभिन्न विभागों के चिकित्सा विशेषज्ञों ने सैकड़ों मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क उपचार व परामर्श प्रदान किया। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी, मेडिसिन और स्त्री रोग विभागों के विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच की और उन्हें उचित परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि शिविर में आए अधिकांश मरीजों में जानकारी का अभाव दिखा। उन्होंने कहा कि गंभीर समस्याओं के बावजूद लोग इधर-उधर की दवाओं का सेवन कर रहे थे। डॉ. गुप्ता ने समय पर इलाज के महत्व पर जोर दिया और बताया कि मेडिकल कॉलेज में सरकारी दरों पर सभी प्रकार के ऑपरेशन और जांच की सुविधा उपलब्ध है। स्त्री रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ताशिका फतवानी ने मरीजों को जागरूक करते हुए परीक्षण और इलाज किया। उन्होंने बताया कि आज महिलाओं के पास अधिक संसाधन उपलब्ध हैं और बेहतर दिनचर्या व अपने शरीर की देखभाल करके वे कई समस्याओं से बच सकती हैं। डॉ. फतवानी ने यह भी बताया कि निःसंतानता सहित अनेक स्त्री रोगों का उपचार अब काफी सुलभ है और समय पर बेहतर परामर्श से महिलाएं गंभीर समस्याओं से बच सकती हैं। शिविर में नेत्र रोग विभाग द्वारा भी मरीजों की जांच और परामर्श दिया गया, जबकि मेडिसिन विभाग ने जांच और परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। ग्राम सभा बसंतपुर के प्रधान सिद्धू सिंह ने केएमसी मेडिकल कॉलेज की इस पहल की सराहना करते हुए ग्राम सभा परिवार की ओर से सभी चिकित्सकों और स्टाफ को धन्यवाद दिया। इस मेगा कैंप का लाभ मीरा देवी, हरिलाल, राजेश, मोरिया, बुद्धिराम, गीता, मंजू, रीता सहित सैकड़ों मरीजों ने उठाया। कैंप को सफल बनाने में मार्केटिंग मैनेजर हरिओम वर्मा सहित अस्पताल के नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ ने विशेष सहयोग किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
घुघली में केएमसी मेडिकल कॉलेज का मेगा हेल्थ कैंप:सैकड़ों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार और परामर्श
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












