Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में चलती कार में लगी आग, VIDEO:चालक की सूझबूझ से सभी...

बहराइच में चलती कार में लगी आग, VIDEO:चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


बहराइच नानपारा मार्ग पर मटेरा थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ से कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यह घटना मटेरा थाना क्षेत्र के चरसडा माफी गांव के पास हुई। लखीमपुर जनपद के धौराहा थाना क्षेत्र स्थित गुलरिया गांव निवासी फय्याज अपनी इनोवा कार से दो अन्य लोगों के साथ बहराइच जा रहे थे। चरसडा माफी गांव के पास पहुंचने पर वाहन में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग देखते ही चालक फय्याज ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक गोपाल तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। मटेरा चौकी प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments