तिलहर/शाहजहांपुर। नगर के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही कथित पेपर लीक घटनाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एनटीए का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी शाहजहांपुर के विभाग संयोजक हर्षिल ठाकुर ने किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लेते हुए परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और मेहनत करने वाले छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से आयोजित कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिव्यांश अग्रवाल, सारांश गुप्ता, अली शेख, दीपक मिश्रा, वैभव मिश्रा, शुभम गुप्ता, अभय राठौर, संदीप सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एनटीए के खिलाफ एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












