Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत:मिहींपुरवा में विधि-विधान से की पूजा, पति...

सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत:मिहींपुरवा में विधि-विधान से की पूजा, पति के लंबी उम्र की कामना की


बहराइच जिले के मिहींपुरवा ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। उन्होंने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत किया। दोपहर करीब 11 बजे के बाद गांवों के पास स्थित वट वृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार में सज-धज कर पूजा स्थलों पर पहुंचीं। महिलाओं ने विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा की, उसके चारों ओर परिक्रमा लगाई और कच्चा सूत बांधकर पति की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान उन्होंने वट सावित्री व्रत कथा भी सुनी। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने वट वृक्ष की कली ग्रहण कर अपना व्रत खोला और फिर फलाहार किया। ग्रामीण महिलाओं के अनुसार, हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत सुहागिनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मिहींपुरवा ब्लॉक के गोपियां, कुड़वा, जरही, विचपरी, जयराम पुरवा सहित विभिन्न गांवों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट सावित्री पूजा संपन्न की। पूजा स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments