जमुनहा विकास खंड की ग्राम पंचायत वीरपुर लोकिहा के मजरा प्रधान पुरवा में उदयराज वर्मा के घर के सामने लगा सरकारी इंडिया मार्का हैंडपम्प लंबे समय से खराब पड़ा है। हैंडपम्प के बंद होने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से हैंडपम्प की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या और गंभीर होती जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर खराब पड़े हैंडपम्प को जल्द ठीक कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पेयजल संकट से राहत दिलाने की अपील की है।
गर्मी में सूखा हैंडपम्प:तहसील दिवस में प्रधान पुरवा के ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












