उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अपील के बाद बांसी तहसील में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में जीएसटी विभाग, जनपद के सर्राफा व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर 24 कैरेट खरा सोना (बुलियन) और सोने की ईंटों (बार) की सीधे ग्राहकों को बिक्री न करने की अपील करना था। बैठक के दौरान जीएसटी विभाग के उपायुक्त विजय सिंह बिसेन और उपायुक्त सिद्धार्थ सौरभ बंधु ने व्यापारियों से चर्चा की। उन्होंने पुराने सोने को रीसाइकिल और डिजाइन करने के लिए सोने की शुद्धता के आधार पर एक प्रतिशत अतिरिक्त छूट देने का प्रस्ताव रखा। साथ ही, 24 कैरेट खरा सोना और सोने की ईंटों की सीधे ग्राहकों को बिक्री न करने की अपील दोहराई गई। उपस्थित सभी व्यापारियों और सर्राफा संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार के साथ खड़े होने और देशहित में किसी भी ग्राहक को सीधे बिक्री न करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस बैठक में प्रमोद भास्कर (प्रशासनिक अधिकारी, जीएसटी), रॉबिन वर्मा (अध्यक्ष, सर्राफा संगठन बांसी), पंकज वर्मा (उपाध्यक्ष, सर्राफा संगठन बांसी), दिनेश चंद्र वर्मा (सलाहकार मंत्री), जावेद अहमद और विकास वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
सर्राफा व्यापारियों से 24 कैरेट सोना न बेचने की अपील:बांसी में जीएसटी और पुलिस अधीक्षक ने की बैठक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












