रामनाथपुरम। तमिलनाडु के प्रसिद्ध रामेश्वरम स्थित अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में मुफ्त लड्डू प्रसाद बेचकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मंदिर प्रशासन ने इस मामले में एक जूनियर असिस्टेंट समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मामले का खुलासा मार्च में हुई अचानक जांच के दौरान हुआ।
मंदिर के संयुक्त आयुक्त सेलत्तुरई ने प्रसाद निर्माण और आय-व्यय खातों की समीक्षा कराई, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। प्राथमिक जांच में पता चला कि मुफ्त बांटे जाने वाले लड्डुओं की संख्या रिकॉर्ड में कम दिखाकर उन्हें मंदिर काउंटरों के जरिए बेचा गया।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 से फरवरी 2026 तक करीब 11.40 लाख लड्डू अवैध रूप से तैयार कर बेचे गए। इससे लगभग 3 करोड़ 40 लाख 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई। आरोप है कि बाहरी बाजार से कच्चा माल खरीदकर अवैध तरीके से लड्डू तैयार किए गए।
रामेश्वरम मंदिर में 3.4 करोड़ का लड्डू घोटाला, जूनियर असिस्टेंट समेत छह कर्मचारी निलंबित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












