महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के महदेवा गांव में शनिवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या बताया है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 6 साल पहले हुई थी शादी कुशीनगर के विशुनपुरा निवासी पुनिता गौतम गौड़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अनुक्रिती की शादी 13 जून 2020 को महदेवा निवासी मुकेश गौड़ से हुई थी। उन्होंने शादी में अपनी क्षमतानुसार दान-दहेज दिया था। दहेज को लेकर किया जा रहा था प्रताड़ित पुनिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। तहरीर के मुताबिक, पति मुकेश गौड़, सास पूनम, ससुर सुमेर गौड़ और देवर मुन्ना गौड़ अनुक्रिती को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। मृतका ने कई बार मायके आकर और फोन पर इस प्रताड़ना की जानकारी दी थी। मां ने लगाया आरोप मृतका की मां ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ससुराल पक्ष से फोन आया कि अनुक्रिती ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर जब परिजन महदेवा पहुंचे, तो उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है और इसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया- पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने जानकारी दी देते हुए बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर रविवार को चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में विवाहिता की मौत:मां ने कहा- दहेज के लिए मार दिया, पति समेत चार पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












