Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में दिव्यांग युवक की संदिग्ध मौत:बड़े भाई पर हत्या का आरोप,...

बस्ती में दिव्यांग युवक की संदिग्ध मौत:बड़े भाई पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर में रविवार को एक दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता ने अपने बड़े बेटे पर छोटे बेटे की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। ग्राम गनेशपुर हरिजन टोला निवासी फूलचंद पुत्र कप्पू ने पीआरवी 5507 को सूचना दी कि उनके बड़े बेटे मनीष (30) ने छोटे बेटे मनोज कुमार (26) की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। मनोज कुमार शारीरिक रूप से दिव्यांग थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी सदर, वाल्टरगंज थाना प्रभारी और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला गैर इरादतन हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी मनीष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित परिवार अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित है। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments