Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:श्रावस्ती में ड्राइवर-परिचालक घायल,...

बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:श्रावस्ती में ड्राइवर-परिचालक घायल, 34 स्कूली बच्चे सुरक्षित


श्रावस्ती के इकौना-वीरपुर मार्ग पर सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार सभी 34 बच्चे सुरक्षित बच गए, जबकि चालक और परिचालक घायल हो गए। यह बस सत्या दा आयरन स्कूल की थी, जो बच्चों को उनके घरों से स्कूल लेकर जा रही थी। रघुवीर पुरवा के पास सामने से आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और बस मोड़ दी। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया। घायल चालक और परिचालक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया और कई लोग घटनास्थल व अस्पताल पहुंच गए। सभी बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी मिलने पर परिवारों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया था। यह हादसा एक बार फिर स्कूल बसों की सुरक्षा और सड़क पर सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments