जनपद महराजगंज में पेट्रोल और डीजल की गंभीर किल्लत सामने आई है। सोमवार सुबह से ही जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। 40 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और उमस के बावजूद लोग घंटों लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें ईंधन नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड लगे हैं। इस समय धान की अगेती नर्सरी तैयार करने और खेतों की जुताई का काम चल रहा है। डीजल की कमी के कारण किसानों के ट्रैक्टर और पंपिंग सेट खेतों में निष्क्रिय पड़े हैं। किसान सुबह 6 बजे से ही गैलन लेकर पेट्रोल पंपों पर कतार में खड़े हैं, जिससे उनके कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों और स्थानीय व्यापारियों का माल गाड़ियों में लोड होकर फंसा हुआ है। डीजल की अनुपलब्धता के कारण माल की डिलीवरी बाधित हो गई है, जिससे कारोबारियों को प्रतिदिन बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। ईंधन संकट और भीषण गर्मी के बीच कार्यालय जाने वाले नौकरीपेशा लोगों तथा स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुर्तियां गांव निवासी किसान रामसजन निषाद ने बताया कि वह सुबह 7 बजे से लाइन में लगे हैं, लेकिन दोपहर होने तक उन्हें डीजल नहीं मिला, जिससे खेती का काम पिछड़ रहा है। एक ट्रांसपोर्टर ने चिंता व्यक्त की कि वाहनों के रुकने से बाजार में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। जिले में अचानक उत्पन्न हुए इस ईंधन संकट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार, डिपो से तेल की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिसके कारण उन्हें ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड लगाना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) अनंत कुमार सिंह (एके) ने बताया कि ईंधन की प्रतिदिन की मांग पूरी की जा रही है। वहीं, मां बोकडा देवी फिलिंग स्टेशन महुवा पंप संचालक संतोष कुमार सिंह (एसके) ने बताया कि मांग की अपेक्षा उन्हें आगे से कम डीजल-पेट्रोल मिल रहा है, जिससे वे सीमित आपूर्ति ही कर पा रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में पेट्रोल-डीजल की गंभीर किल्लत:40°C गर्मी में लोग घंटों लाइन में, पंपों पर ‘नो स्टॉक’
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












