Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में नहर की पटरी पर रखा ट्रांसफार्मर बना खतरा:बारिश से पहले...

सिद्धार्थनगर में नहर की पटरी पर रखा ट्रांसफार्मर बना खतरा:बारिश से पहले ट्रांसफार्मर हटाने की मांग, ग्रामीणों ने जताई चिंता


सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के वासा दरगाह पश्चिम डीह गांव में नहर पटरी पर जमीन पर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक वर्ष से ट्रांसफार्मर खुले में जमीन पर रखा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश का मौसम नजदीक आने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रांसफार्मर लगाए जाने के समय ही इसे सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने की मांग की गई थी। उस समय विभागीय अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ट्रांसफार्मर जमीन पर रखे होने से रास्ता भी बाधित हो रहा है और लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव निवासी मसउवर अली ने बताया कि ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से उनकी दो बकरियों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के बाद भी विभाग ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि यदि समय रहते ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर नहीं हटाया गया तो बारिश के दौरान बच्चों और पशुओं के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने ट्रांसफार्मर को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है। वहीं, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय डुमरियागंज एस.के. त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफार्मर बारिश के मौसम में लगाया गया था। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था को इसे सुरक्षित स्थान पर हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments