#बस्ती_न्यूज
बस्ती के विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक्स-रे मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों पर जाना पड़ रहा है। हर्रैया बस्ती विकास क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस केंद्र से जितियापुर (छावनी) और सुकरौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी जुड़े हैं, जिन पर लाखों की आबादी निर्भर है। जानकारी के अनुसार, विक्रमजोत सीएचसी में कुछ समय पहले ही एक्स-रे मशीन लगाई गई थी। हालांकि, एक्स-रे टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मशीन लगने के बाद से उन्हें एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कई महीनों से गर्मी के कारण मशीन ओवरहीट हो जाती है, जिससे फिल्म चिपक जाती है। भूपेंद्र सिंह के मुताबिक, वे मरीजों का एक्स-रे करके उनकी मोबाइल में फोटो खींचकर दे देते हैं, जिसे मरीज डॉक्टर को दिखाकर इलाज कराते हैं। टेक्नीशियन ने स्पष्ट किया कि जब तक एक्स-रे रूम में एयर कंडीशनर (एसी) नहीं लग जाता, तब तक एक्स-रे करना संभव नहीं है। उन्होंने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बस्ती, डॉ. राजीव निगम को लिखित सूचना देने की बात कही। इस मुद्दे पर भूपेंद्र सिंह ने कहा, “हमें कोई चिंता नहीं है। जिसको जहां शिकायत करनी है, जाकर कर ले। हमारा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।” सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत के प्रभारी डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि एक्स-रे टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह ने मशीन खराब (हीट होने) की जानकारी दी है। इसकी सूचना टीबी मॉनिटरिंग कर रहे सीएमओ राजीव निगम और जिला विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल को दे दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विक्रमजोत सीएचसी में एक्स-रे मशीन; मरीज बाहर कराते जांच:टेक्नीशियन का दावा- एसी न होने से मशीन ओवरहीट, फिल्म चिपकती है
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












