Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज के सिसवा में प्रशासन ने धर्मगुरुओं संग की बैठक:बकरीद पर शांति,...

महराजगंज के सिसवा में प्रशासन ने धर्मगुरुओं संग की बैठक:बकरीद पर शांति, सौहार्द बनाए रखने व गंगा-जमुनी तहज़ीब क़ायम रखने की अपील


सिसवा नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद पर्व को लेकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार शाम कोठीभार थाने पर पुलिस प्रशासन ने धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी से पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता और क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिरुद्ध कुमार ने शांति व्यवस्था कायम रखने का आग्रह किया। सीओ ने स्पष्ट किया कि बकरीद की नमाज खुले में नहीं पढ़ी जाएगी। यदि कहीं कोई समस्या आती है, तो नमाज को शिफ्ट में पढ़ने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। क्षेत्राधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि बकरीद पर कुर्बानी अपने घरों में ही करें, खुले में कुर्बानी बिल्कुल न करें। उन्होंने सभी से किसी भी धर्म के विरुद्ध किसी भी तरह की बयानबाजी न करने और सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट या टिप्पणी न करने की अपील की। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से समाज में वैमनस्यता फैलती है। ऐसे शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध पुलिस कड़ाई से निपटेगी। बैठक में उपस्थित धर्मगुरुओं ने सभी मजहबों को आपसी भाईचारे का संदेशवाहक बताया। इस अवसर पर सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य, कॉन्स्टेबल सतीश यादव, सिकंदर यादव, शिबू खान, कपिलदेव भारती, जितेंद्र वर्ना, हासिम अंसारी, संतराज विश्वकर्मा, अविनाश मद्धेशिया, शिबू बनारसी, मकसूद आलम, रजाउल अंसारी, रिजवान अहमद, बेलाल अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments