HomeHealth & Fitnessअंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, डेढ़ करोड़ का मिला लेखा-जोखा, आरोपित गिरफ्तार

अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, डेढ़ करोड़ का मिला लेखा-जोखा, आरोपित गिरफ्तार

झांसी। उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी में सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बबीना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ करोड़ रुपये के लेनदेन का लेखा-जोखा, लाखों रुपये की नकदी तथा बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

हालांकि गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन लाख 96 हजार रुपये की नकदी, 17 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, एक टैबलेट तथा दस रजिस्टर बरामद किए गए हैं।

इस प्रकरण में सट्टा कारोबार से जुड़े सट्टा किंग प्रेम नारायण उर्फ प्रेम खटीक सहित तीन आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आईपीएस अरीबा नोमान ने साेमवार काे बताया कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बबीना थाना पुलिस ने बिरजू श्रीवास उर्फ गोविंद के मकान पर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान सैंयरगेट निवासी संतोष श्रीवास, नैनागढ़ निवासी उमेश गुप्ता, मिशन कंपाउंड निवासी आशीष अग्रवाल तथा कृष्णा एंक्लेव निवासी सचिन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से डेढ़ करोड़ रुपये का हिसाब-किताब प्राप्त हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि संतोष श्रीवास ने मिशन कंपाउंड निवासी प्रेम नारायण उर्फ प्रेम खटीक से सट्टे की आईडी प्राप्त की थी और उसी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार प्रेम खटीक लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़ा हुआ है तथा उसका नेटवर्क झांसी के साथ-साथ मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पूर्व में भी पकड़ा जा चुका है, किंतु वर्तमान में भूमिगत रहकर अपने गिरोह के माध्यम से सट्टा संचालन कर रहा था।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तथा बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments