HomeHealth & Fitnessस्कूलों के जलकर व सीवर कर आपत्तियों का एक हफ्ते में निस्तारण

स्कूलों के जलकर व सीवर कर आपत्तियों का एक हफ्ते में निस्तारण

लखनऊ। शहर के स्कूलों एवं कॉलेजों से वसूले जा रहे जलकर एवं सीवर कर से संबंधित प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण को लेकर सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहित सभी जोनल अधिकारी मौजूद रहे।

महापौर व नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि स्कूलों और कॉलेजों से संबंधित सभी आपत्तियों की सुनवाई एवं पुनरीक्षण की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूर्ण की जाए। साथ ही नए कर निर्धारण के बाद वार्षिक मूल्य में जो भी संशोधन हो, उसे तत्काल अपडेट किया जाए।

 नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई जाए, ताकि आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिक्षण संस्थानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments