डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अरनी गांव में सोमवार रात एक छप्पर के मकान में आग लग गई। इस घटना में मकान में रखा 10 हजार रुपये नकद सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव के निवासी श्यामलाल ने बताया कि वह फेरी लगाकर कॉस्मेटिक का सामान बेचते हैं। रविवार रात वह अपने छप्पर के मकान में भोजन कर सो गए थे। अचानक रात में छप्पर से धुआं निकलने लगा। उन्होंने किसी तरह अपनी बुजुर्ग पत्नी के साथ बाहर निकलकर जान बचाई। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता, तब तक घर में रखे 10 हजार रुपये नकद, लगभग 15 हजार रुपये का कॉस्मेटिक का सामान, चावल, गेहूं, कपड़े, बिस्तर और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। तहसीलदार रवि कुमार यादव ने बताया कि संबंधित लेखपाल से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अरनी गांव में छप्पर के मकान में आग:दस हजार नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












