Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बसहिया-बुजुर्ग में चोक नाली से बढ़ा बीमारियों का खतरा:15 दिनों से सड़कों...

बसहिया-बुजुर्ग में चोक नाली से बढ़ा बीमारियों का खतरा:15 दिनों से सड़कों पर बह रहा नाली का पानी, भड़के ग्रामीणों ने की सफाई की मांग


परतावल ब्लॉक के बसहिया बुजुर्ग ग्राम सभा के मौनहिया टोला में पिछले लगभग 15 दिनों से नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और रास्तों पर बह रहा है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन न तो सफाई कर्मियों ने ध्यान दिया और न ही ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी द्वारा कोई ठोस कार्रवाई की गई। जलभराव के कारण पैदल चलने वालों को दिक्कत हो रही है, साथ ही गंदगी फैलने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। सुरेंद्र यादव, ध्रुपत, गौतम यादव, महेंद्र मद्धेशिया, अनिरुद्ध, रुदल और हरिओम यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसका अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नाली की सफाई और उचित जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस मामले पर ग्राम विकास अधिकारी रामरतन यादव ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में नाली चोक होने के कारण पानी जमा हो रहा है और संभवतः नाली को नए सिरे से बनवाने की आवश्यकता पड़ सकती है। रामरतन यादव ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और तत्काल सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments