Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बलहा में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन:बीईओ ने किया फीता काटकर लोकार्पण...

बलहा में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन:बीईओ ने किया फीता काटकर लोकार्पण किया, प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को भी प्रेरित किया


बहराइच के बलहा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय छोटा केशवापुर में 19 मई को नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का उद्घाटन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बलहा अरुण कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान दुलारा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों से अपील की। उन्होंने कहा कि सभी अपने बच्चों को विद्यालय के परिवेश से जोड़ें और सुनिश्चित करें कि उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सभी योजनाओं का लाभ समय पर मिलता रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल सलाम ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि अभिभावक डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करें। साथ ही, बच्चों को समय पर और पूर्ण गणवेश में विद्यालय भेजें। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष अरुणेश कुमार, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष सत्रोहन वर्मा, आरएसएम अध्यक्ष डी डी पटेल, जितेंद्र पाठक, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव, संकुल प्रशांत कुमार वर्मा, शकील अहमद, शुभम कुमार, अनुदेशक अमित झा, कृपाण नरसिंह सहित कई अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments