सिद्धार्थ नगर के इटवा क्षेत्र स्थित सिसवा बुजुर्ग गांव में मुख्य सड़क पर बिजली के तार और खंभे खतरनाक ढंग से झुके हुए हैं। ये तार सड़क को छूने की कगार पर हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पचमोहनी फीडर से जुड़े इस क्षेत्र में कई गांवों और सिवान में विद्युत पोल और तार जर्जर हो चुके हैं। सिसवा बुजुर्ग गांव की पश्चिमी मुख्य सड़क पर तार जमीन से मात्र कुछ दूरी के ऊपर लटक रहे हैं। रात के अंधेरे में ये तार किसी भी वाहन में फंसकर गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने इस समस्या से क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा को गांव में एक चौपाल के दौरान अवगत कराया था। विधायक ने बिजली विभाग को जल्द मरम्मत के निर्देश भी दिए थे। हालांकि, कई महीने बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। नव युवक ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. जंगबहादुर चौधरी ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब विधायक के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, तो आम जनता की सुनवाई का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। समिति के संरक्षक रामवृक्ष गुप्ता ने बताया कि रसूलपुर, पकरैला, पिपरी और सिसवा बुजुर्ग सहित कई गांवों में तार ढीले और लटके हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तारों को ठीक नहीं किया गया, तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई अंकुश सिंह ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी मिली है और जल्द ही इसे ठीक कराया जाएगा।
सिसवा बुजुर्ग में सड़क छूने को हैं बिजली के तार:इटवा क्षेत्र में बड़े हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने ठीक कराने की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












