Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ठूठीबारी पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान:एटीएम और बैंक परिसरों की सुरक्षा...

ठूठीबारी पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान:एटीएम और बैंक परिसरों की सुरक्षा परखी, संदिग्धों की जांच


महाराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ठूठीबारी पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों और एटीएम केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसका उद्देश्य अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था। अभियान के दौरान बैंक परिसरों, एटीएम बूथों तथा आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर सहकारी बैंक सहित कई बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। पुलिसकर्मियों ने बैंक सुरक्षा में तैनात गार्डों को सतर्क रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। उपनिरीक्षक रमेश पुरी ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से भी संवाद कर ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा साइबर ठगी और बैंकिंग अपराधों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। अभियान के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से बैंक ग्राहकों में सुरक्षा की भावना दिखाई दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बैंक एवं एटीएम केंद्रों की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर इस प्रकार के चेकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि किसी भी आपराधिक घटना पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन सुरक्षित माहौल में बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकें।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments