#बस्ती_न्यूज
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पकड़ी चंदा के उत्तर टोला में सोमवार देर रात एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। राम अजोर पुत्र रामरेज की इस झोपड़ी में अज्ञात कारणों से रात करीब 10:30 बजे आग लगी, और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मध्य रात्रि 12:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। आग की चपेट में आने से एक विक्की मोपेड (दोपहिया वाहन), अनाज, बिस्तर, कपड़े, राशन और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर हल्का लेखपाल विनय कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुंडेरवा में रिहायशी झोपड़ी में आग:मोपेड, राशन और घरेलू सामान जलकर नष्ट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












