उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला डॉक्टर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के लगभग सभी आयुष चिकित्सक सम्मिलित हुए। इस दौरान उतरौला डॉक्टर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन हुआ।
सर्वसम्मति से डॉक्टर जफर खान को अध्यक्ष के साथ कोषाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ मुजीब को महामंत्री, डॉ एच एल मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एफ जेड हाशमी, डॉ इफ्तेखार अहमद, डॉ मोहम्मद गुलफाम एवं डॉ मोहम्मद उस्मान खान संगठन के संरक्षक, सरपरस्ती व सलाहकार के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

नव मनोनीत अध्यक्ष डॉ जफर खान ने उतरौला डॉक्टर्स एसोसिएशन बनाने का उद्देश्य और कार्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ डाक्टर्स की एकजुटता बनाए रखने के फायदे बताते हुए एकजुट रहने का अपील किया। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य उतरौला व आसपास क्षेत्र के आयुष चिकित्सकों के मध्य व्यावहारिक सहयोग, सामूहिक कार्यक्रम, चिकित्सा जागरूकता और कम्युनिटी सेवा को बढ़ावा देना है।
संगठन के महामंत्री डॉ मुजीब खान ने संगठन के आगामी बैठक में किए जाने वाले कार्यों से सभी को अवगत कराया। डॉ उस्मान खान ने सभी आयुष चिकित्सकों से अपने पैसे के प्रति पूरी ईमानदारी से अपना फर्ज निभाने, जरूरतमंदों को हमेशा प्रथम उपचार मुहैया कराने का सलाह दिया। साथी सभी आयुष चिकित्सकों से एक जूता बनाए रखने की अपील की।

बैठक में डॉ हैदर अली, डॉक्टर असीर अहमद, डॉ मुकीमुद्दीन, डॉ अनवार अहमद, डॉक्टर निसार अहमद, डॉ रज़ानल हशमती, डॉक्टर अब्दुर्रहमान, डॉ सुहैल मोहम्मद खान, डॉ सैफ, डॉ मोइनुद्दीन, डॉ अनवर पाशा, डॉ अमानतुल्लाह, डॉ याकूब, डॉ फिरोज, डॉ मोहसिन, डॉ मनोज, डॉ सीताराम वर्मा, डॉ मोहम्मद वहीद, डॉ वसीम, डॉ उसमान रज़ा समेत अन्य आयुष चिकित्सक मौजूद रहे।












