Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहनोई ने साली पर चाकू से हमला किया:बहराइच से घायल युवती लखनऊ...

बहनोई ने साली पर चाकू से हमला किया:बहराइच से घायल युवती लखनऊ रेफर, आरोपी गिरफ्तार


बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक युवती पर उसके बहनोई ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवती अपनी बुआ के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। श्रावस्ती जनपद के टेर्रे गांव की रहने वाली अमीना तीन दिन पहले बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित चाकूजोत गांव में अपनी बुआ के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में आई थी। सोमवार को उसका बहनोई ननके वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद ननके ने अमीना पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ननके मौके से फरार हो गया। परिवार के सदस्य घायल अमीना को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रानीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ननके को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments