Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पत्नी से हुआ था...

बस्ती में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पत्नी से हुआ था विवाद, बॉडी लटकी देखकर चीख पड़े परिजन

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के सुवरहा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की कुंडी से लटकता हुआ पाया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुवरहा गांव निवासी 40 वर्षीय कुलदीप शर्मा मजदूरी करते थे। उनके चार बच्चे हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे परिवार के सदस्यों ने कुलदीप का शव घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटकता देखा। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों की सूचना पर दुबौलिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से कुलदीप काफी परेशान बताए जा रहे थे। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। दुबौलिया पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments