HomeHealth & Fitnessसहचर सेवा संस्थान के बैनर तले भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

सहचर सेवा संस्थान के बैनर तले भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

अम्बेडकरनगर। सहचर सेवा संस्थान के बैनर चले “तृतीय मंगलवार” के पावन पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन जमालपुर चौराहा जलालपुर पर किया गया, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की प्रतिमा का पूजन एवम् सुंदरकांड से प्रारंभ हुआ, कार्यक्रम के संयोजक डॉ मिथिलेश त्रिपाठी जी ने बताया कई वर्षों से जेष्ठ मास के मंगलवार पर सहचर सेवा संस्थान के बैनर चले भंडारे का आयोजन होता है ।इस परंपरा के अनुरूप आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष  हृदयमणि मिश्र के द्वारा आरती के साथ समाप्त हुआ इस कार्यक्रम में जनसंघ कालीन एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ लोगों को स्मृति अंबेडकर का अभिनंदन किया गया इस अवसर पर जिला मंत्री पंकज वर्मा ,अनूप सोनकर, शाश्वत मिश्रा, दीपेश चतुर्वेदी, विपिन पांडे  विशाल त्रिपाठी बबलू त्रिपाठी, राम किशोर राजभर  डॉ महेंद्र चौहान, डॉ संतोष सिंह डॉ अमित त्रिपाठी दीपचंद गुप्ता विनय सिंह प्रवीण गौड़ सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments