Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोबाइल टॉवर पर चढ़कर नाबालिग ने किया 4 घंटा हाईवोल्टेज-ड्रामा:शादीशुदा ब्वॉयफ्रेंड से...

मोबाइल टॉवर पर चढ़कर नाबालिग ने किया 4 घंटा हाईवोल्टेज-ड्रामा:शादीशुदा ब्वॉयफ्रेंड से निकाह की जिद पर अड़ी, बहराइच पुलिस बोली- जहां कहोगी वहीं शादी कराएंगे


बहराइच में शादीशुदा प्रेमी से निकाह करने की जिद में नाबालिग मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों की जब टॉवर पर नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत डॉयल-112 पर सूचना दी। मौके पर पीआरवी टीम ही थाना पुलिस के साथ पहुंची। पुलिसकर्मियों ने माइक के जरिए नाबालिग को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों उससे नीचे उतरने की अपील करते रहे। इसके बाद थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने भरोसा दिलाते हुए कहा, “बेटा, जो बात है बताओ। जो कहोगी वही किया जाएगा। जहां तुम चाहोगी, वहीं तुम्हारी शादी कराई जाएगी।” करीब चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद नाबालिग को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस उसको लेकर थाने चली गई। वहां समझाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, नाबालिग की मां ने बताया कि उनकी बेटी दूसरी बिरादरी के युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा है, वह उसी से निकाह करना चाहती है। वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसी वजह से परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। देखें 2 तस्वीरें… शादीशुदा युवक से शादी के विरोध में परिजन यह पूरा मामला रुपईडीहा थाना क्षेत्र के लहरपूर्वा गांव का है। गांव निवासी आसिया बानो बुधवार की सुबह में करीब 7 बजे अचानक बिना किसी को बताए गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सबसे पहले गांव के ही पी.एल. राय की नजर आसिया बानो को टॉवर पर चढ़ने के दौरान पड़ी। उन्होंने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही रुपईडीहा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया पुलिसकर्मियों ने माइक के जरिए युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक पुलिस उससे नीचे उतरने की अपील करती रही। पुलिस ने भरोसा दिलाते हुए कहा, “बेटा, जो बात है बताओ। जो कहोगी वही किया जाएगा। जहां तुम चाहोगी, वहीं तुम्हारी शादी कराई जाएगी।” करीब चार घंटे तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवती नीचे उतरने को राजी हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। मां बोली- दूसरी बिरादरी का है युवक आसिया बानो की मां आजबुन निशा ने बताया कि उनकी बेटी गांव के ही युवक रमजान के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। रमजान दूसरी बिरादरी का है और पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। इसी वजह से परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। वहीं, थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने बताया कि नाबालिग को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद परिजनों को थाने बुलाया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसको परिवार को सुपुर्द कर दिया गया। बाद में परिजन उसे वापस गांव ले गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments