निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। बीती रात उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने ग्राम कोहड़वाल में छापेमारी कर अवैध रूप से मिट्टी खनन करते एक लोडर मशीन को पकड़ा। मशीन को सीज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसडीएम को सूचना मिली थी कि ग्राम कोहड़वाल में रात के समय बिना अनुमति मिट्टी खनन किया जा रहा है। इस सूचना पर राजस्व विभाग की टीम के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान एक लोडर मशीन मिट्टी खनन कार्य में लगी पाई गई। वाहन से संबंधित वैध कागजात उपलब्ध नहीं थे। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोडर मशीन को कब्जे में ले लिया। पकड़े गए वाहन के मालिक की पहचान कोहड़वाल निवासी शिवनाथ के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान लेखपाल अवधेश सिंह, भारतेंदु मिश्र और हल्का लेखपाल रितेश त्रिपाठी मौजूद रहे। लोडर मशीन को स्थानीय थाना पुलिस के सुपुर्द कर सीज कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में अवैध मिट्टी खनन करते लोडर मशीन पकड़ी:एसडीएम ने छापेमारी कर वाहन सीज किया, मालिक पर कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












