सिद्धार्थ नगर के सेहरी खुर्द स्थित न्यू मॉडर्न पब्लिक परमहंस प्रसाद उपाध्याय हाई स्कूल में 20 मई 2026 को अंक पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में तीन छात्राओं ने पूरे स्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर टॉप किया। इनमें सुप्रिया ने 94.25 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुप्रिया ने 92.92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। ये दोनों छात्राएं इंद्री ग्रांट निवासी संजीव गौतम की बेटियां हैं। तीसरा स्थान सेहरी खुर्द निवासी राम अचल मौर्य की बेटी संजना ने 92.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त किया। छात्राओं की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक राम शंकर उपाध्याय ने तीनों टॉपर छात्राओं की एक वर्ष की फीस माफ करने की घोषणा की है। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय शुक्ला ने बताया कि इन छात्राओं के अलावा भी कई अन्य विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। लिपिक रमेश द्विवेदी और अध्यापक रामू मिश्रा, ई.आर. सुनील उपाध्याय, शिवकुमार यादव, सर्वजीत साहनी, सुखराम प्रजापति, कृष्णा विश्वकर्मा, मनोज मौर्य सहित अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने भी स्कूल में दी जा रही अच्छी शिक्षा की सराहना की है।
तीन टॉपर छात्राओं की एक साल की फीस माफ:सेहरी खुर्द के स्कूल प्रबंधक ने की घोषणा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












